चाचौड़ा: बीनागंज कृषि उपज मंडी में व्यापारी और किसानों में विवाद, जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे अधिकारी
चाचौड़ा के बीनागंज कृषि उपज मंडी में 8 जून दोपहर को व्यापारी और किसानों में गेहूं के भाव को लेकर विवाद की घटना सामने आई है। मौके पर किसान और व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर तहसीलदार पहुंचे खड़े रहकर उपज की बोली लगवाई। वहीं एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की, समाधान किया। गेहूं के भाव को लेकर पूरा विवाद बताया गया है।