गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर में आयोजित शादी समारोह में गए युवक को मारपीट कर किया गया घायल, पुलिस ने केस किया दर्ज
रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर में एक शादी समारोह में गए विकास सहानी पर मारपीट कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक फुलवरिया के विकास साहनी ने केस दर्ज कराया है