गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा में दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक के ड्राइवर की मौत
खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा फोरलेन पर आज सुबह दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए जिसमें सीएनजी लेकर जा रहे एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। मेरी जानकारी के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुण कुमार लखनऊ से सीएनजी ट्रक लेकर कुशीनगर जा रहे थे तभी भैंसहा के पास सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रक से टक्कर हो गई। अरुण कुमार की मौके पर मौत हो गई।