शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को दोपहर 3 बजे बीरबल चौक के पास गली नंबर 2 में सरेआम गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया,जहाँ जीनगर समाज के एक युवक पर करीब 15 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज जारी है।