बहादरपूरा में अज्ञात चोर पिकअप वाहन के चारों टायर ले भागे,पुलिस में शिकायत दर्ज।ग्राम बहादरपूरा में बीती रात अज्ञात चोर पिकअप वाहन के चारों टायर निकालकर ले भागे। वाहन मालिक महेश मालवीया ने बताया कि बीती रात मेरी पिकअप वाहन क्रमांक mp 10g 0710 के चारों टायर डिस्क सहित चोर निकालकर गए। पुलिस गश्त के बावजूद भी क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदाते हो रही हैं।