बिस्टान में 36करोड़ रु की लागत से बनेगा सीएम राइज विद्यालय का भवन,निर्माण कार्य शुरू।बिस्टान में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य हुआ शुरू। करीब एक वर्ष बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है। करीब 36करोड़ की लागत से भवन का निर्माण होगा। बिस्टान नगर के घटी स्थित चारण फाल्या में सीएम राइज विद्यालय बन रहा है। दो साल में भवन बनकर तैयार हो जाएगा।