कैराना: कांधला में उधारी के रुपये मांगने पर घर में घुसकर किया हमला, महिला व किशोरी हुई घायल
Kairana, Shamli | May 19, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में एक घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनके विपक्षियों पर करीब दस हजार रुपये उधार थे, जो मांगने पर आनाकानी करते रहे। इसी को लेकर आरोपी घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने हमला कर दिया। हमले में नामजा व किशोरी घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।