सीतापुर: सपा नेता अनूप गुप्ता ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया, ईदगाह मार्ग पर सपा के झंडे वाली गाड़ी रोके जाने से थे नाराज
बकरीद के पर्व पर ईदगाह जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता की गाड़ी प्रशासन के द्वारा रोके जाने पर अनूप गुप्ता ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है उन्होंने बताया केवल भाजपा का झंडा लगी हुई गाड़ियों को प्रवेश दिया गया था मामले में अनूप गुप्ता ने सीओ सिटी कपूर कुमार से भी शिकायत की है