बागपत: अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में आरोपित पवन को अदालत ने सात माह के कारावास की सुनाई सजा
डीजीसी राहुल सिंह नेहर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ौत कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2022 में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में आरोपित पवन निवासी ग्राम पक्की गढ़ी हसनपुर (शामली) को गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। केस अदालत में विचाराधीन था।