बागपत: काशीपुर मे ATM काटकर रुपये चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को कोतवाली पुलिस ने नैथला मोड़ के निकट मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने टीम के साथ नैथला मोड़ के निकट मुठभेड़ कर आरोपित मोहम्मद निवासी ग्राम हर्रा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व खोखा तथा मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 19 फरवरी को उत्तराखंड के काशीपुर में एटीएम तोड़कर रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया था।