बागपत: मीतली गांव के जंगल से एक घायल हिरण तालाब में फंसा, ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घायल हिरण को निकाला बाहर
मीतली गांव निवासी अय्यूब ने बताया कि गुरुवार को जंगल से एक घायल हिरण तालाब में फंस गया। तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसरार, संजय, जुबेर मलिक, भूरा, दया, प्रवेश आदि ने तालाब में सीढ़ी डालकर घायल हिरण को बाहर निकाला और वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर राहुल दीक्षित, नैतिक, टाइगर, अय्यूब आदि मौजूद रहे।