लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 17 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।