जमालपुर: मुंगेर: जमालपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात शव, यात्रियों में अफरा-तफरी
पैसेंजर ट्रेन की बोगी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी मुंगेर के जमालपुर स्टेशन पर सोमवार को जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की बोगी से एक करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए अगले 72 घंटों तक शव को सुरक्षित रखा गया है.