कदवा: शिकारपुर में महिला का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
Kadwa, Katihar | Apr 19, 2025 बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर में शनिवार को दिन के एक बजे फंदे से लटका एक महिला का शव मिला। जिसको लेकर परिजनों ने मृतिका के पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं मृतिका की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची।