कतरीसराय: परमानंदपुर गांव के पास ड्यूटी से लौट रहे एफसीआई कर्मी की सड़क हादसे में मौत
नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एफसीआई कर्मी 33 वर्षीय प्रेमरंजन कुमार उर्फ पप्पू सिंह की मौत हो गई। पलटपुर गांव निवासी प्रेमरंजन नवादा के कौआकोल स्थित एफसीआई में अनुबंध पर कार्यरत थे और ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परमानंदपुर गांव के समीप कतरीसराय-गिरियक पार्वती पथ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे