बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के बनारा में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने महिला को जमकर पीटा
भमोरा थाना क्षेत्र के बनारा में दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में कार्यवाही की जा रही है। मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।