अकबरपुर: बकरीद पर्व के दृष्टिगत, अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अकबरपुर में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर द्वारा कस्बा अकबरपुर में सघन पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई।