महागामा: राजमहल कोल परियोजना के उर्जा नगर राजमहल हाउस में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक की गई आयोजित।
Mahagama, Godda | Jul 20, 2026 राजमहल कोल परियोजना के उर्जा नगर राजमहल हाउस में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूरी यूनियन की बैठक पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री लोबिन ने विस्थापन की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि राजमहल कोल परियोजना में विस्थापन की समस्या काफी जटिल है। ईसीएल के द्वारा जमीन का अधिग्रहण कर खनन कार्य किया जा रहा है।