धार: भोजशाला में बसंत पंचमी को लेकर तैयारियां तेज, शहर के चौराहों पर अखंड पूजा के लगे बैनर-पोस्टर
धार की भोजशाला में बसंत पंचमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 जनवरी बसंत पंचमी को होने वाले आयोजन को लेकर धार शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भोजशाला से जुड़े आयोजनों के प्रचार-प्रसार के लिए धार शहर के विभिन्न चौराहों पर अखंड पूजन को लेकर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।