सुपौल: सुपौल में सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे, उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
Supaul, Supaul | Jul 25, 2026 सुपौल में सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।