बागपत: नायब तहसीलदार और पुलिस पर मनमानी का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
बागपत के छपरौली क्षेत्र के लूम गांव निवासी विनोद ने बुधवार को करीब सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी को शिकायत देकर नायब तहसीलदार बड़ौत और छपरौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसका भूमि विवाद का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद बिना किसी न्यायालयी आदेश के नायब तहसीलदार और पुलिस उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ की गई