त्योंथर: नौकरी के बहाने मुंबई ले जाकर युवक से मारपीट, जनेह थाने में सुनवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
Teonthar, Rewa | Dec 3, 2025 नौकरी दिलाने के बहाने नौबस्ता निवासी व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोग मुंबई ले गए और वहां पर दारू पीकर उनके साथ मारपीट की गई एवं जबरदस्ती कपड़े एवं जूते साफ कराया गया इसके बाद पीड़ित ने जनेह थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई भी कार्रवाई न होने पर आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 के शाम 4:00 बजे एसपी कार्यालय रीवा में आवेदन दिया है एवं मदद करने की गुहार लगाई है