पूर्णिया पूर्व: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के सभी थानों में गुंडा परेड का हुआ आयोजन
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार के आदेशानुसार रविवार को सुबह करीब 11 बजे पूर्णिया जिले के सभी थाना पर थानाध्यक्ष के द्वारा गुंडा परेड का आयोजन किया गया तथा लाल नोटिस दिया गया।जिस दौरान जिले के मुफस्सिल थाना,सदर थाना,कसबा, भवानीपुर थाना,जानकीनगर थाना,रुपौली थाना सहित सभी थाना में गुंडा पैरेड का आयोजन किया गया।