कुंडम: ग्राम पडरिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
कुंडम से जबलपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पड़रिया के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब एक लापरवाह कार चालक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इस्लामुद्दीन अंसारी और उनका भतीजा मोहम्मद फरहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से लहूलुहान हालत में इलाज क