जानकारी के अनुसार शराब सेवन मामले में भगवानपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में रविवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया गिरफतार आरोपी चंदेश्वर कुमार खरीयारी सोनभद्र जिला उत्तर प्रदेश का बताया जाता है।