मड़ियाहू: रामपुर में पुलिस ने 9 लोगों का शांति भंग के मामले में किया चालान
थाना रामपुर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से इन सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय में चालान किया।