मड़ियाहू: रामपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
रामपुर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने हेतु भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे निकाली गई। सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।