अशोकनगर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस दौरान हुड़दंग मचाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार शाम से ही पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं और यह व्यवस्था बुधवार तक जारी रहेगी।