बड़ी सादड़ी: किशन करेरी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया
आज बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशन करेरी में ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशन करेरी में 2 नवीन कक्ष, श्मशान में गार्डन सहित अन्य विकास कार्य, डोम निर्माण व सीसी कार्य, गांव सुरेड़ा में डोम निर्माण शामिल हैं।