नागौद: नागौद में प्रशासनिक और सामाजिक उदासीनता, तीन दिनों से घायल नंदी तड़पने को मजबूर
Nagod, Satna | Jul 12, 2026 नागौद। नगर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अंग्रेजी शराब दुकान के सामने पिछले तीन दिनों से एक नंदी बैल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। बेजुबान नंदी दर्द से कराह रहा है और उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक उसे उपचार और मदद नहीं मिल सकी हैं।