चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर बैठा गुलदार, राहगीरों ने बनाया वीडियो
बिजनौर में रविवार सोमवार की रात्रि में चांदपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर के पास नहर की पुलिया पर एक गुलदार राहगीरों बैठा दिखाई दिया सोमवार सुबह 10:00 बजे राहगीरों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार की रोशनी पडने पर गुलदार कुछ देर तक गुर्राहता रहा और बाद में खेतों की ओर भाग गया।