इटावा: उदी मोड़ पर बिजली ट्रांसफार्मर बदलते समय बिजली कर्मी गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल से सैफ़ई पीजीआई रेफर
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 उदी मोड़ पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बिजली ट्रांसफार्मर बदलते समय बिजली कर्मी घायल हो गया। मामले में बताया जा रहा है कि बिजली कर्मी पिंटू ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य कर रहा था तभी अचानक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।