इटावा: वैदपुरा इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, छात्रा की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी महेंद्र हुआ घायल
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 वैदपुरा इलाके के महोला में शुक्रवार दोपहर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। छात्रा की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी महेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से जानकारी ली। एसएसपी ने बताया प्रेम में विफल होने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।