चरखारी: मंगलगढ़ किले में अष्टधातु की तोप काटते शातिर चोर को पकड़ा गया, आरोपी कई दिन से किले में छिपकर दे रहा था वारदात को अंजाम
चरखारी के ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में रखी रियासतकालीन अष्टधातु की बेशकीमती तोप चुराने का प्रयास नाकाम हो गया। नगर पालिका कर्मियों ने तोप काट रहे गोरखपुर के शातिर चोर को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी रजनीकांत मिश्र पुत्र विवेकानंद मिश्र, निवासी खैरखुटा, गोरखपुर है। वह कई दिनों से किले में छिपकर आरी ब्लेड और औजारों से तोप को काट रहा था।