ब्यावरा: नगर पालिका ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अजनार नदी की सफाई कराई
ब्यावरा नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद ने शनिवार को शाम 4:00 करीब बताया कि ब्यावरा शहर में नगर पालिका के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अजनार नदी की सफाई कराई गई। नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि इस दौरान अजनार नदी के समस्त घाटों की भी साफ सफाई की गई।