कल होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बालमुकुंद हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
पडरौना नगर के गांधी नगर स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बालमुकुंद हॉस्पिटल का उद्घाटन समारोह कल आयोजित रहेगा उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग फुलबदन कुशवाहा मौजूद रहेंगे। अस्पताल संस्थान ने बताया की हॉस्पिटल का उद्घाटन समारोह 18 नवंबर को आयोजित होगा. इसे लेकर संस्था परिवार में विशेष उत्साह है. संस्था की ओर से बताया गया कि अस्पताल शुरू करने का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और चिकित्सा सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है.
#KushinagarNews #पडरौना #कुशीनगर
Kasya, Kushinagar | Nov 17, 2026