मौ: मौ थाना क्षेत्र के देहगांव के पास कार खंती में गिरी, महिला की मौत, मर्ग कायम
Mau, Bhind | May 23, 2026 मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत देहगांव के पास एक कार नंबर एमपी 33 सी 9409 शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात अनियंत्रित होकर गहरी खंती में चली गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।