औरैया: ग्राम आनेपुर में पीएम कुसुम योजना के सोलर प्लांट पर किसानों का हंगामा, एसडीएम बोले- किसानों को नहीं होनी चाहिए समस्या
शहर के आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड का सोलर प्लांट पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया जा रहा है। वहां पर कुछ किसानों ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के कर्मचारी उनके खेतों के ऊपर से लाइन निकाल रहे हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी के चलते वहां के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने