पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का NDA पर तंज: कहा, NDA को घोषणा पत्र नहीं, 'सॉरी पत्र' जारी करना चाहिए था
पटना में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे RJD नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए के घोषणा पत्र पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,जैसे ही घोषणा पत्र जारी हुआ,30 सेकंड में ही कार्यक्रम खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शायद पता भी नहीं था कि उसमें क्या लिखा है। उन्हें बोलने भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है।