महाराजगंज: महराजगंज एसडीएम पर थप्पड़ और अभद्रता का आरोप, प्राइवेट कर्मी के समर्थन में अधिवक्ता हुए लामबंद
25 जून बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे उप जिलाधिकारी पर प्राइवेट कमी के द्वारा थप्पड़ मारने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कर्मी के द्वारा जिलाधिकारी रायबरेली से भी शिकायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज में मौजूद अधिवक्ता संघ भी प्राइवेट कर्मी के पक्ष में लामबंध दिखाई पड़ा । यह घटना मंगलवार की है, जो मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।