हाथरस: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, नगदी और सट्टा पेन बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गांव चितावर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 515/- रुपए नगद व पर्चा सट्टा, पेन बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।