युवा दिवस के अवसर पर शहर के कोतवाली थाना परिसर में सोमवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों को थाने में आमंत्रित कर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।