हरदा: रामपुरा में महिला की संदिग्ध मौत, खेत की टपरी के बाहर खटिया पर मिला शव।
Harda, Harda | Jun 27, 2026 सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव खेत में बनी टपरी के बाहर खटिया पर पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोटों और डंडे से मारपीट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतका के पति पर संदेह जताया जा रहा है।