महासमुंद: तुमगांव-महासमुंद रोड पर बाइक से 35 पौव्वा देशी प्लेन शराब ले जा रहा 1 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी का नाम प्रेमलाल निर्मलकर है, जिसे थाना तुमगांव पुलिस ने बाइक से 35 पौव्वा देशी प्लेन शराब ले जाते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से, शराब के अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की है । जब्त शराब की कीमत ₹2800 बताई गई है ।