सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस ने मेडिकल स्टोर से चोरी के वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Sagri, Azamgarh | Apr 21, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य व मय हमराह फोर्स ने चोरी करने के मामले में वांछित दो आरोपियों अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह और अंतिमा सिंह को बागखालिस से बक्खोपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।