विदिशा नगर: गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में 'आप' का प्रदर्शन
बुधवार शाम 5 बजे गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कमर्शियल व 5 किलो गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा और संयुक्त सचिव प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस दरें तत्काल वापस लेने की मांग की।