विदिशा नगर: पटवारी पर रिश्वतखोरी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
गंजबासौदा तहसील के ग्राम मासेर के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पदस्थ पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते। सीमांकन, बंटवारा समेत जरूरी राजस्व कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।