नगर निगम का अनूठा अभियान, पक्षियों के लिए 2,000 घोंसले और 2,000 जलपात्र वितरित
वाराणसी। भीषण गर्मी और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पक्षियों के संरक्षण के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने शहरभर में एक साथ 2,000 घोंसले और 2,000 जलपात्र वितरित कर शहरी जैव विविधता को बचाने की पहल की है। ये घोंसले और जलपात्र पार्कों, सरकारी परिसरों तथा गली-मोहल्लों में लगाए जा रहे हैं, जिससे पक्षियों को पानी और सुरक्षित आश्रय मिल सके।