स्याना: पालिका कार्यालय में व्यापारियों ने नाले-नालियों की सफाई व मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Siyana, Bulandshahr | May 17, 2026
नगर पालिका कार्यालय में व्यापारियों ने नगर के नाले नालियों की साफ सफाई व मच्छरों के आतंक से बचाव के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रविवार को व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल ने बताया कि नगर के नाले नालियों की साफ सफाई वह नगर में मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे करने की मांग करते हुए अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर को ज्ञापन सौंपा गया है।