बिजौलिया: बिजोलिया में घटिया सड़क निर्माण पर विधायक खंडेलवाल ने लिया एक्शन
बिजोलिया में घटिया सड़क निर्माण पर विधायक खंडेलवाल का एक्शन बिजोलिया में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने वार्ड 19 रावला चौक में बन रही सीसी रोड में घटिया निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर आज गुरूवार शाम करीब पांच बजे निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही मिलने पर विधायक ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।